Uncategorized

घाटशिला उपचुनाव को लेकर चांडिल में आजसू की अहम बैठक, सुदेश महतो करेंगे संबोधित

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को चांडिल के चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में पार्टी प्रमुख सुदेश महतो उपस्थित रहेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि बैठक में कोल्हान क्षेत्र के तीनों जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए आजसू कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं।

गौरतलब है कि घाटशिला विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन पहले ही संपन्न हो चुका है, जिसमें सभी बूथों के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू भी आजसू नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक कर चुके हैं।

Related posts

आदिवासियों व दलितों पर आए दिन हो रहे अत्याचार परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौन: राजेश कच्छप

admin

बोकारो : लॉ कॉलेज ने बीएएलएलबी व एलएलबी के छात्राओं को सम्मानित किया….

admin

जन्मदिवस पर माँ बगलामुखी का दर्शन कर आदित्य ने किया भोग वितरण

admin

Leave a Comment