झारखण्ड राँची राजनीति

चांडिल में आजसू की कोल्हान स्तरीय बैठक संपन्न, घाटशिला उपचुनाव में जीत की रणनीति तय

नितीश मिश्रा

राँची/चांडिल (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी की कोल्हान स्तरीय बैठक चांडिल स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में घाटशिला उपचुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनी। सुदेश महतो ने बताया कि रामचंद्र सहिस को चुनाव प्रभारी तथा हरेलाल महतो और सागेन हांसदा को सह प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि झामुमो–कांग्रेस झारखंडी जनता में विभाजन की राजनीति कर रही है, जिसे आजसू नाकाम करेगी। चाईबासा में एचआईवी इंजेक्शन से बच्चों की मौत पर उन्होंने सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया और जवाबदेही तय करने की मांग की। बैठक में कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के सब जूनियर छात्रा एमजीएम स्कूल की श्रेया ने मारी बाजी, स्वर्ण पदक जीतकर बनी गोल्डन गर्ल

admin

पर्यावरण-मैत्री प्रयासों के लिए जिले से एकमात्र डीपीएस बोकारो को मिला एसडीजी स्कूल अवार्ड

admin

चिन्मय विद्यालय में पांच दिवसीय हरी सेवा कैंप का समापन, छात्रों ने साझा किए अनुभव

admin

Leave a Comment