झारखण्ड राँची शिक्षा

दुबई सम्मेलन में अध्यक्ष बनकर शामिल होंगे प्रो. गोपाल पाठक

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : एवर कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित “क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबिलिटी” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को बतौर अध्यक्ष आमंत्रित किया गया है। यह दो दिवसीय सम्मेलन 10-11 नवंबर को दुबई में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न देशों के पर्यावरणविद और जलवायु विशेषज्ञ भाग लेंगे।

प्रो. पाठक के शोध कार्य ग्रीनहाउस उत्सर्जन, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और उनके समाधान पर केंद्रित रहे हैं। उनके शोध आलेख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता फैलाने और इसके प्रभावों पर विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए प्रो. पाठक के प्रयासों को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है।

Related posts

बाल विवाह के खिलाफ बने मजबूत कानून और 18 साल तक के बच्चों को मिले मुफ्त शिक्षा : गौतम सागर

admin

कसमार के पांच छात्राओ की कहानी यूएन वोमेन एंड फोर्ड टीम द्वारा प्रकाशित पुस्तक “हम” में शामिल

admin

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर, 39 कंपनियां पहुंचीं; 810 युवाओं ने कराया पंजीकरण

admin

Leave a Comment