झारखण्ड राँची

सीसीएल में 7 और 8 नवम्बर को आयोजित होगा ‘सतर्कता महोत्सव 2025’

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत इस वर्ष “सतर्कता महोत्सव 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 7 और 8 नवम्बर को सीसीएल मुख्यालय परिसर में आयोजित होगा।

इस महोत्सव का उद्देश्य कर्मचारियों व नागरिकों में ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष की थीम है — “Vigilance: Our Shared Responsibility / सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी।”

7 नवम्बर को उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे होगा, जिसके बाद स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली, पॉट पेंटिंग और नारी शक्ति वंदन जैसे कार्यक्रम होंगे। वहीं 8 नवम्बर को फेस पेंटिंगसोलो सॉन्ग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम का समापन वेलिडिक्ट्री सत्र में विजेताओं के सम्मान के साथ होगा। प्रतिभागी पंजीकरण हेतु QR कोड स्कैन कर सकते हैं या संपर्क करें — आलोक गुप्ता: 9771433566, मनीष तिवारी: 9118413325।

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ बोकारो द्वारा झंडोत्तोलन के बाद वृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

स्वांग लोकल सेल में नियमित (प्रतिमाह) ऑफर एवं लोड सेल नियमित करने हेतू परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देकर आंदोलन की बात कही,

admin

सुहाग के त्योहार:वट सावित्री पूजा पर महिलाओं ने मांगी पति की लंबी आयु, कच्चा धागे बांधकर की वृक्ष परिक्रमा

admin

Leave a Comment