झारखण्ड बोकारो राजनीति

बिहार में एनडीए की वापसी, बोकारो में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जीत का जश्न

बोकारो (ख़बर आजतक) : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। बोकारो में भी इस जीत का उल्लास दिखा। भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी के नेतृत्व में पूर्व विधायक बिरंची नारायण के आवास पर ढोल–नगाड़े, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर विजय समारोह मनाया गया।

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए गठबंधन की नीतियों पर जनता के गहरे विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार की यह जीत डबल इंजन सरकार के विकास और सुशासन की जीत है।

उन्होंने बताया कि बिहार में एनडीए सरकार ने सड़कों के जाल, 24 घंटे बिजली, हर घर नल–जल, फ्लाईओवर निर्माण, अपराध नियंत्रण, मेट्रो परियोजना, शिक्षा विस्तार और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यही कारण है कि जनता ने जाति–धर्म से ऊपर उठकर एनडीए को भारी समर्थन दिया।

विजय जश्न के दौरान संजय त्यागी, माथुर मंडल, अवधेश यादव, ऋतुरानी सिंह, हरीश सिंह, सुजीत चक्रवर्ती, पन्ना लाल कांदू, उमेश शर्मा, राजीव मालाकार, गोलू उपाध्याय, निमाय महथा, बुद्धेश्वर घोषाल, राजेश घोषाल, प्रकाश प्रमाणिक, अविनाश झा, राजू गुप्ता, नीरज सिन्हा, संतोष सिंह, झंटू दे, आनंद सिंह, दिलीप पाल, नीलम उपाध्याय, शांतिलाल कांदू, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, नारायण महतो, विकास साव, गुड्डू शर्मा, अगम महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है मोदी सरकार: आरती कुजूर

admin

शिक्षक राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : डॉ. गंगवार

admin

महिलाओं के सम्मान में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में कभी ठेस नहीं पहुंचने दिया जाएगा : डॉ लम्बोदर महतो

admin

Leave a Comment