झारखण्ड राँची राजनीति

एनडीए की प्रचंड जीत पर रांची में लोजपा (रामविलास) का भव्य विजय जुलूस

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : अल्बर्ट एक्का चौक में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा भव्य विजय जुलूस निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, गुलाल और आतिशबाज़ी के साथ जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और झारखंड सहित कई राज्यों में संगठन का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और युवा नेतृत्व की ताकत को दर्शाती है। मौके पर उमेश तिवारी, दिनेश सोनी, अभिषेक राय, अदित्य प्रधान, ममता रंजन, शिव जी कुमार, लाल बहादुर राम, रतन पासवान, उत्तम राय, विष्णु सोनी, हाफिज़ुल हसन, ज्योति हेरो और दीपिका हेरो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

प्राकृतिक कलश यात्रा में पर्यावरणविद ने कन्याओं को नवरत्न पौधा व पानी देकर उनकी पांव की पूजा की

admin

BOKARO: बीएसएल से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

admin

पेटरवार : युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला कर ली समाप्त….

admin

Leave a Comment