झारखण्ड राँची

स्वाभिमानी बिरसा–2025: सीयूजे में 150वीं जयंती कार्यक्रम का भव्य समापन

रांची : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित दो दिवसीय “स्वाभिमानी बिरसा–2025” कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास तथा विशिष्ट अतिथि सुमराई टेटे, चित्रकार सी.आर. हेंब्रम, विश्व ट्राइबल क्वीन पूजा लकड़ा और कुलसचिव गुरुचरण साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, “स्वाभिमानी बिरसा” फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्घाटन और पारंपरिक खेलों—मल्लखंभ व तीरंदाजी—का शानदार प्रदर्शन हुआ।

आदिवासी परिधानों पर आधारित आकर्षक फैशन शो और छऊ, झूमर, पाइका सहित विभिन्न जनजातीय नृत्यों ने पूरे समारोह को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम सम्मान वितरण के साथ संपन्न हुआ।

Related posts

फैशन प्वाइंट का प्रीमियम शो 2 ‐ 3 जुलाई को कैपिटल हिल में

admin

कसमार : टांगटोना में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में आमजनों के उत्साह में खराब मौसम नहीं बनी बाधा

admin

बीपीएल वर्ग के बच्चों को नामांकन से वंचित करने वाले विद्यालयो की मान्यता रद्द हो : नायक

admin

Leave a Comment