झारखण्ड राँची शिक्षा

नीरजा सहाय डीएवी में संविधान सप्ताह के तहत छात्रों ने दिखाया ज्ञान और नेतृत्व

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में गुरुवार को संविधान सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रार्थना सभा में छात्रों ने विश्व के सबसे लंबे लिखित संविधान की विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद “यदि मैं विधि निर्माता होता” विषय पर पैनल संवाद में छात्रों ने सामाजिक समस्याओं, मौजूदा कानूनों और उनकी सीमाओं पर चर्चा करते हुए अपने संशोधन सुझाव भी दिए। एक अन्य प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने संविधान सभा में समान नागरिक संहिता पर हुई ऐतिहासिक बहस को जीवंत रूप में मंचित किया, जिसमें सदस्यों के वास्तविक विचारों का पुनर्प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता और संवैधानिक समझ को मजबूत करते हैं।

Related posts

राजद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा का घर वापसी

admin

शहजादा अनवर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला शिष्टमंडल, राज्य में अल्पसंख्यक आयोग के गठन का किया आग्रह

admin

श्री राणी सती मंडल का 42वाँ वार्षिकोत्सव आज, तैयारी पूरी

admin

Leave a Comment