झारखण्ड राँची

डीएवी बरियातु में DAV–MUN एवं संविधान सप्ताह का शुभारंभ, छात्रों ने प्रदर्शन किया नेतृत्व और जागरूकता

नितीश मिश्रा

राँची : डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु, रांची में डीएवी मॉडल यूनाइटेड नेशंस (DAV–MUN) के बैनर तले विभिन्न कार्यक्रम—लोकसभा, यूनाइटेड नेशंस जनरल असेम्बली, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मीटिंग और आई.पी.एल. ऑक्शन—का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ बढ़ाना और औपचारिक वाद–विवाद में अभिव्यक्ति को सशक्त बनाना था। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव एवं डीएवी आनंद स्वामी की प्रधानाध्यापिका डॉ. रेशु चौधरी ने किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों में वैश्विक मुद्दों की समझ और नेतृत्व क्षमता निर्माण पर जोर दिया।

इसी क्रम में संविधान दिवस पर विद्यालय में संविधान सप्ताह की शुरुआत की गई। प्रातःकालीन सभा में संविधान की महत्ता पर आधारित कार्यक्रम हुआ, संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी गई और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।
संविधान सप्ताह के तहत क्विज, जागरूकता कार्यक्रम और “जानो संविधान” जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। प्राचार्य ने कहा कि संविधान दिवस विविधता में एकता और मौलिक अधिकारों के महत्व को समझने का अवसर है, जिसे हर नागरिक को जानना चाहिए।

Related posts

नीरजा सहाय डीएवी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई उपयोगी जानकारी

admin

1 सितंबर से झारखंड में नई शराब नीति लागू, MRP से अधिक वसूली पर उत्पाद विभाग सख्त

admin

गर्मी से बचाव: आसनसोल मंडल/पूर्व रेलवे द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर गुणवत्तापूर्ण पेयजल के वितरण की व्यवस्था की गयी

admin

Leave a Comment