झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डी.ए.वी. में एड्स जागरूकता अभियान आयोजित

राँची : नीरजा सहाय डी.ए.वी. में जीव विज्ञान विभाग द्वारा एड्स जागरूकता अभियान के तहत प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में छात्रों को इस बीमारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वरीय शिक्षक संजीव प्रसाद ने एड्स से जुड़े तथ्य और आंकड़े प्रस्तुत किए। कक्षा 11 की छात्राओं तन्वी, आकांक्षा और खुशी ने एड्स के लक्षण, प्रसार और बचाव पर विस्तृत जानकारी साझा की। इसी दौरान वरीय शिक्षिकाएं अनामिका हर्षवर्धन एवं प्रेमलता पांडेय ने पॉस्को एक्ट और शॉ एक्ट की जानकारी दी तथा कहा कि बच्चों और कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा अत्यंत जरूरी है। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि सभी को अपने साथ-साथ दूसरों के अधिकारों के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए, तभी सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

Related posts

फिल्म महोत्सव के दौरान तीन दिनों में कुल 60 चयनित फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

admin

गांधी जयंती के अवसर पर कुल्टी विधायक ने की मंदिर परिसर की साफ सफाई

admin

कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया, 2029 में सत्ता में वापसी का संकल्प

admin

Leave a Comment