झारखण्ड राँची

विश्व दिव्यांग दिवस 2025 : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में समावेश और संवेदनशीलता का प्रेरक उत्सव

राँची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में विश्व दिव्यांग दिवस 2025 गरिमामय और प्रेरणादायक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन से हुई, जिसने समावेशी समाज के निर्माण की भावना को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया। स्वागत भाषण और क्वॉयर समूह के गीत ने वातावरण में उत्साह भर दिया।
समावेशी फुटबॉल मैच और मार्च-पास्ट ने प्रतिभागियों की एकता, आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सुगम्य वातावरण की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा और सुश्री गोपिका आनंद द्वारा दिए गए संदेशों ने विद्यार्थियों में सहानुभूति और समानता की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ।

Related posts

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 27वां खेल वार्षिकोत्सव ‘कॉम्बाटिका’ आयोजित

admin

खीरू महतो की अध्यक्षता में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक संपन्न, प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई

admin

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मुख्य सचिव विनय कुमार चौबे ने तीसरी बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

admin

Leave a Comment