Uncategorized

राजद–कांग्रेस से नाता तोड़े झामुमो, तभी होगा झारखंड का विकास : प्रवीण प्रभाकर

रांची: आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि बिहार चुनाव में राजद–कांग्रेस द्वारा झामुमो का अपमान किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि झामुमो में आत्मसम्मान है तो उसे तुरंत राजद–कांग्रेस से दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि इन दलों का चरित्र हमेशा से झारखंड विरोधी रहा है। प्रभाकर ने कहा कि इनके साथ रहते हुए राज्य का विकास संभव नहीं है। हेमंत सरकार में न कोई रोडमैप दिखता है, न रोजगार और न ही छात्रों की छात्रवृत्ति समय पर मिल रही है। कानून व्यवस्था भी चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि मंडल डैम का कार्य पूरा होने से पलामू प्रमंडल के जल संकट का स्थायी समाधान संभव होगा। प्रेस वार्ता में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

झारखण्ड में पहले चरण का कल थम जाएगा चुनावी शोर; इन 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग…

admin

मानव अधिकार मिशन के प्रयास से कैंसर मरीज को जीवनदान, रिम्स में निशुल्क हुआ 2.50 लाख का इलाज

admin

मुक्ति गैस एजेंसी बंद होने पर 17,162 उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

admin

Leave a Comment