झारखण्ड राँची

सेट, सेल रांची में एआई वर्कशॉप का कर्टेन रेज़र समारोह संपन्न

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सेट, सेल इस्पात भवन रांची के गंगा हॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का कर्टेन रेज़र इवेंट आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक श्रवण कुमार वर्मा ने की, जबकि संचार प्रमुख उज्ज्वल भास्कर ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया। वर्मा ने स्टील उद्योग में एआई की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सॉफ्ट सेक्टर की तरह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी अब एआई तकनीक अपनाने की दिशा में तेजी ला रहा है। उन्होंने एआई आधारित रॉ मैटेरियल ट्रांसपोर्टेशन, ऑप्टिमाइजेशन और निकल-क्रोमियम एलॉयइंग प्रोसेस जैसे उपयोग बताए। ‘प्रचालन में सुधार हेतु एआई और एमएल’ विषयक मुख्य कार्यशाला कल उत्सव हॉल, सेल सैटेलाइट टाउनशिप में आयोजित होगी, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, सीमेंस और श्नाइडर इलेक्ट्रिक सहित कई तकनीकी भागीदार शामिल होंगे।

Related posts

लगातार बारिश से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, दो रेडियल गेट खोले गए

admin

गवर्मेन्ट ऑफिसर्स कालोनी बियाडा में तुलसी जयंती श्रद्धा और आस्था के साथ मनायी गई

admin

स्वस्थ हुए पद्मश्री मुकुंद नायक, जताया प्रधानमंत्री का आभार

admin

Leave a Comment