झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

रांची: सीएमपीडीआई खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में क्षेत्रीय संस्थान-2 धनबाद ने क्षेत्रीय संस्थान-5 बिलासपुर को 25-21, 27-07 से हराया। दूसरे मुकाबले में क्षेत्रीय संस्थान-3 रांची ने क्षेत्रीय संस्थान-1 आसनसोल को 28-26, 25-19 से पराजित किया। तीसरे मैच में क्षेत्रीय संस्थान-7 भुवनेश्वर ने क्षेत्रीय संस्थान-6 सिंगरौली को 25-11, 25-09 से मात दी। अंतिम मुकाबले में मुख्यालय-रांची ने क्षेत्रीय संस्थान-4 नागपुर को 25-17, 25-15 से हराया। टूर्नामेंट में मुख्यालय रांची सहित सात क्षेत्रीय संस्थानों की टीमें भाग ले रही हैं।

Related posts

स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी के हुतात्मा बाबू गेनू के बलिदान दिवस को स्वदेशी दिवस के रूप में मनाया

admin

राज्य के 9 आईएएस का हुआ तबादला, 7 जिलों के बदले गए डीएम

admin

सुनील साहू 500 समर्थकों संग राजद में शामिल, पार्टी ने किया भव्य स्वागत

admin

Leave a Comment