झारखण्ड राँची

एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव 2025 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मनीषा शर्मा को राष्ट्रीय सम्मान

रांची: कोलकाता में आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव 2025 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची की प्राचार्या मनीषा शर्मा को उत्कृष्ट नेतृत्व और शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन शिक्षकों को प्रदान किया जाता है, जो शैक्षिक नवाचार, सशक्त नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान देते हैं।

सम्मान ग्रहण करते हुए मनीषा शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इस सम्मान को अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा पूरे विद्यालय परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण ने उनकी यात्रा को सार्थक बनाया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा।

कॉनक्लेव में देशभर के शिक्षाविदों ने भाग लेकर भारतीय शिक्षा प्रणाली में नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा की। विद्यालय ने इस उपलब्धि को अपनी निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता का प्रतीक बताते हुए प्राचार्या को हार्दिक बधाई दी।

Related posts

यशोदा हॉस्पिटल्स को ईएलएसओ का प्लेटिनम सम्मान, भारत का एकमात्र प्लेटिनम-प्रमाणित ECMO केंद्र

admin

पर्यावरण-मैत्री प्रयासों के लिए जिले से एकमात्र डीपीएस बोकारो को मिला एसडीजी स्कूल अवार्ड

admin

आजसू के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर महानगर की बैठक

admin

Leave a Comment