अपराध झारखण्ड राँची

हटिया स्टेशन पर आरपीएफ और फ्लाइंग टीम रांची की बड़ी कार्रवाई, साढ़े ग्यारह लाख का गांजा बरामद

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक)’ आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची ने 8 दिसंबर को संयुक्त अभियान चलाकर हटिया रेलवे स्टेशन से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने संदिग्ध रूप से बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी ली। जांच के दौरान उनके बैगों से प्लास्टिक पैकिंग में कुल 23 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,50,000 निर्धारित की गई।

सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में चारों पैकेटों की DD किट से जांच की गई, जिसमें सभी पैकेट पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद बरामद गांजे को जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया। इस सफल अभियान में आरपीएफ उपनिरीक्षक एस.के. सिंह और फ्लाइंग टीम रांची के स्टाफ—दिनेश प्रसाद, आर.के. सिंह, हेमंत और वी.एल. मीणा—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

गोमिया : कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर साल यहां लाखों लोग आते हैं. देश-विदेश में बसे संतालियों की आस्था का केंद्र है लुगु बुरु..

admin

श्री रामलला पूजा समिति का पंडाल निर्माण कार्य पुलिस ने रोका, पूजा समिति आक्रोशित

admin

कॉसमॉस यूथ क्लब में सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया झंडोतोलन

admin

Leave a Comment