झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू नेता सतीश चंद्रवंशी का निधन, सुदेश महतो समेत कई नेताओं ने व्यक्त किया शोक

रांची: आजसू के केंद्रीय सचिव सतीश कुमार चंद्रवंशी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका देहांत कल देर रात एम्स पटना में उपचार के दौरान हुआ। उनका अंतिम संस्कार मेदिनीनगर के बेलवाटिका स्थित श्मशान घाट पर किया गया।

आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सतीश चंद्रवंशी का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक आलोक चौरसिया, निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना जताई और उन्हें समर्पित, सज्जन व कर्मठ कार्यकर्ता बताया।

Related posts

एसबीयू में “ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजीज” विषयक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

admin

राज्यपाल से मिले जगन्नाथपुर मंदिर के सुधांशु शाहदेव व अमरदीप कौशल, जगन्नाथपुर मंदिर व ठाकुर निवास आने का दिया आमंत्रण

admin

आजसू मुख्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डोमन सिंह मुण्डा ने किया ध्वजारोहण

admin

Leave a Comment