झारखण्ड राँची

मिलन समारोह में दर्जनों युवा आजसू में शामिल, छात्रवृत्ति मुद्दे पर सरकार पर हमला

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : रांची में आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू में आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न वार्डों के दर्जनों युवाओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों की बकाया पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के मुद्दे पर राज्य सरकार पिछले तीन वर्षों से सोई हुई थी। आजसू छात्र संघ के आंदोलन और लोकभवन घेराव के बाद ही सरकार और मंत्री की नींद खुली है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं होने से छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। समारोह में हसन अंसारी सहित अन्य नेताओं ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Related posts

मंत्री ने की उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

admin

झारखंड को स्वस्थ बनाने में चिकित्सकों की भूमिका हो निर्णायक, ग्रामीण क्षेत्रों पर ज़ोर जरूरी :सुदेश महतो

admin

हेमन्त सोरेन ने किया फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण

admin

Leave a Comment