झारखण्ड राँची

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव का भव्य आयोजन

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : हिंदी के महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के अवसर पर जिले के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 4 से 11 दिसंबर तक भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रतिदिन छात्रों द्वारा भाषा से जुड़ी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। पहले दिन छात्रों ने भारत की विभिन्न भाषाओं का परिचय देते हुए “भाषा पेड़” का निर्माण किया। दूसरे दिन अलग-अलग भाषाओं में कविताएँ प्रस्तुत की गईं। तीसरे दिन छात्रों ने पॉडकास्ट प्रस्तुत किया, जबकि चौथे दिन विभिन्न भाषाओं की कहावतें सुनाई गईं। पांचवें दिन कहानियों की प्रस्तुति, इसके बाद लैंग्वेज एक्सप्लोरेशन क्लब और अंतिम दिन भाषा मेले का आयोजन हुआ। प्राचार्य गुरु चरण वर्मा व निर्देशिका संगीता शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे भाषाई एकता का प्रतीक बताया।

Related posts

बोकारो में सिंगापुर कार्निवल का भव्य शुभारंभ, देशभर के हस्तशिल्पियों ने बिखेरी कला की छटा

admin

सहयोगिनी ने की बलात्कार पीड़ितों को शीघ्र न्याय के लिए नई विशेष त्वरित अदालतों के गठन की मांग

admin

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में डेंगू से हुई है सर्वाधिक मौत, हेमन्त सरकार है ज़िम्मेवार: बाबूलाल मरांडी

admin

Leave a Comment