झारखण्ड राँची

चुटुपालु घाटी में मानवता की मिसाल: घायल को अनदेखा करते रहे लोग, सुदेश महतो ने रुकवाया काफिला और अस्पताल भिजवाया

राँची : चुटुपालु घाटी में एक बाइक सवार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर काफी देर से सड़क किनारे पड़ा हुआ था। मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे तत्काल सहायता नहीं पहुंचाई। इसी दौरान हजारीबाग जाने के क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो का काफिला वहां पहुंचा।

घायल को सड़क किनारे तड़पता देख सुदेश महतो ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। उनके इस त्वरित निर्णय से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

इस मौके पर उनके साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, छात्र संघ अध्यक्ष ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। घटना ने एक बार फिर समाज में मानवीय जिम्मेदारी और संवेदना की जरूरत को रेखांकित किया।

Related posts

ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में राज्य के कुल 21 लोगों ने शामिल होकर किया राज्य का प्रतिनिधित्व

admin

पेटरवार गणेश उत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

admin

आजसू का चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

admin

Leave a Comment