झारखण्ड राँची

मारवाड़ी सहायक समिति का साधारण सभा व चुनाव सम्पन्न, 1318 मतदाताओं ने किया मतदान

पवन शर्मा अध्यक्ष व विनोद जैन सचिव निर्विरोध निर्वाचित

रांची (ख़बर आजतक) : मारवाड़ी सहायक समिति रांची की साधारण सभा एवं निर्वाचन सत्र 2025–27 का चुनाव आज मारवाड़ी भवन में संपन्न हुआ। प्रातः 10 बजे अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आमसभा हुई, जिसमें सचिव रमन बोड़ा ने समिति के दो वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष किशन पोद्दार ने आय-व्यय का विवरण रखा। चुनाव पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला। 3120 मतदाताओं में से 1318 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन, उपाध्यक्ष रमन बोड़ा व कौशल राजगढ़िया तथा कोषाध्यक्ष किशन पोद्दार निर्विरोध चुने गए। चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

Related posts

पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

admin

स्पंदन का पहला वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की हांगकांग शैक्षिक यात्रा

admin

Leave a Comment