झारखण्ड राँची

युवा महोत्सव ‘रीझ-रंग’ की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रांची: रांची विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ‘रीझ-रंग’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आइक्यूएसी सेमिनार हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोर कमिटी सहित सभी आयोजन समितियों के सदस्य शामिल हुए। इसमें 18 से 20 दिसंबर तक होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा और समय-सारिणी तय की गई। 18 दिसंबर को दीक्षांत मंडप से सांस्कृतिक परेड निकाली जाएगी, जो आर्यभट्ट सभागार तक जाएगी, इसके पश्चात बेसिक साइंस परिसर में महोत्सव का उद्घाटन होगा। विजयी प्रतिभागी ओडिशा में होने वाले ईस्ट जोन युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन, समय पर प्रमाणपत्र व सम्मान प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू सहित कई प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

अमर बाउरी के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक से मिला शिष्टमंडल, सौंपा ज्ञापन

admin

वाइल्ड वादी वाटर पार्क के मालिक शैलेंद्र जयसवाल पर हुए हमले से बिफरा वैश्य समाज

admin

एसबीयू और सीयूटीएम के बीच एमओयू, होगा शैक्षणिक आदान प्रदान और शोध परामर्श

admin

Leave a Comment