झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में शैक्षणिक भ्रमण व भाषा मेला का आयोजन

नितीश मिश्रा

रांची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके के कक्षा 11वीं (पीसीबी) के विद्यार्थियों ने कृषि आधारित प्रोजेक्ट के तहत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान से जुड़े विभिन्न विभागों का अवलोकन कर उपयोगी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्राचार्या किरण यादव ने कौशल विकास के लिए फर्स्ट हैंड अनुभव को आवश्यक बताया।

इसी क्रम में विद्यालय में भाषा मेला का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न भाषाओं में कविताएं, लघु नाटिका और फ्यूजन डांस प्रस्तुत कर भारत की बहुभाषीय और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया। प्राचार्या ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करते हैं।

Related posts

खुशी रोशनी के समान जितना आप दूसरो को देंगे वो उतना ही बढ़ेगा : डॉ रामेश्वर उराँव

admin

दौड़ में जितने छात्रों की मौत हुई उनके परिजनों को अविलंब मुआवजा दे राज्य सरकार : अमर बाउरी

admin

ढोरी क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच एजेंडा वार्ता

admin

Leave a Comment