खेल झारखण्ड राँची

अंतर सीआईएल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब एनसीएल-सिंगरौली ने जीता

रांची : सीएमपीडीआई के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर सीआईएल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का आज सफल समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल)-सिंगरौली ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल)-संकटोरिया को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में स्कोर 28-26, 25-18, 24-26 और 25-20 रहा। ईसीएल के कुणाल शर्मा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

टूर्नामेंट के दौरान महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष महिला वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन) विनय रंजन ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे खेल भावना और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने वाला बताया।

Related posts

खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान, 03 ट्रैक्टर जब्त

admin

मंदिर परिसर में बने तालाब का जीर्णोद्धार ओर सुंदरीकरण जल्द से जल्द किया जाएगा : सुनीता देवी

admin

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आजोजन

admin

Leave a Comment