झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू की दो दिवसीय प्रदेश कार्यशाला का समापन, जनमुद्दों पर संघर्ष का आह्वान

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी की दो दिवसीय झारखंड प्रदेश स्तरीय प्रखंड अध्यक्ष कार्यशाला का समापन रामगढ़ के सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर में हुआ। कार्यशाला में संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने और जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने की रणनीति बनी। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि 57 विधायकों वाली सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है और आजसू कार्यकर्ता राज्य को वैकल्पिक नेतृत्व देने के लिए तैयार रहें। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने छात्रवृत्ति मुद्दे पर आजसू छात्र संघ के आंदोलन को प्रभावी बताया। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने योजनाबद्ध संगठन विस्तार पर जोर दिया। डॉ लंबोदर महतो ने मतदाता पुनरीक्षण की जानकारी दी। विधायक निर्मल महतो ने कार्यशाला को संगठन के लिए मील का पत्थर बताया।

Related posts

गोमिया : कुकुरमुत्तों की तरह उगते निजी अस्पताल और उनमें मानक विहीन स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों की कब्रगाह बनती जा रही हैं

admin

चंद्रयान की सफलता पर सांसद सेठ ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

admin

मुखिया निहारिका सुकृति ने बच्चों के बीच स्वेटर का किया वितरण

admin

Leave a Comment