झारखण्ड राँची राजनीति

जल जीवन मिशन में फर्जी बैंक गारंटी से महाघोटाला, भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

नितीश मिश्रा


रांची: भारतीय जनता पार्टी ने जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि शराब घोटाले की तरह ही जल जीवन मिशन में फर्जी बैंक गारंटी और अवैध निकासी के जरिए करोड़ों रुपये की बंदरबांट हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि का दुरुपयोग किया गया। गिरिडीह में 1.3 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी पर 30 करोड़ का ठेका और 10 करोड़ का एडवांस भुगतान इसका उदाहरण है। अजय साह ने कहा कि कैग रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्य का मात्र 55 प्रतिशत ही पूरा हुआ है, वह भी संदेहास्पद गुणवत्ता के साथ। भाजपा ने स्पेशल ऑडिट और उच्चस्तरीय जांच की मांग की

Related posts

महुआ माँझी के होर्डिंग पर “इंडिया” शब्द के प्रयोग पर चुनाव आयोग पहुँचा भाजपा का शिष्टमण्डल

admin

निरसा : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा के कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित

admin

साईं नाथ विश्वविद्यालय में ’’महिलाओं पर हिंसाः पुलिस की पहुँच और समस्याएँ’’ विषय पर सेमिनार का आयोजन

admin

Leave a Comment