Uncategorized

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में ‘कॉम्बैटिका’ वार्षिक खेल दिवस का भव्य शुभारंभ

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : फिरायालाल पब्लिक स्कूल, राँची में सोमवार को वार्षिक खेल दिवस ‘कॉम्बैटिका – जहाँ शक्ति और रणनीति का संगम’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत खेल शपथ, अनुशासित मार्च पास्ट और मधुर स्वागत गीत से हुई। अध्यक्ष रितुल मुंजाल एवं शैक्षणिक निदेशिका सुषमा मुंजाल ने खेल ज्योति प्रज्वलित कर आयोजन का उद्घाटन किया। प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व और सच्ची खेल भावना का माध्यम बताया। चार सदनों—आनंद, ज्ञान, मैत्री और शांति—के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मैत्री सदन प्रथम, ज्ञान द्वितीय, आनंद तृतीय और शांति सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। शिक्षिकाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने आयोजन को और रोचक बना दिया।

Related posts

डीपीएस रांची के विद्यार्थियों का क्लैट 2026 में शानदार प्रदर्शन

admin

स्काई हाई करियर कंसलटेंसी के शिक्षा समारोह मे जुटे 500 छात्र..

admin

कृषि शुल्क विधेयक को लेकर सीपी सिंह से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल

admin

Leave a Comment