झारखण्ड राँची

मतदाता सूची मैपिंग में कोई योग्य मतदाता न छूटे : के. रवि कुमार


राँची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान मैपिंग कार्य पूरी सावधानी से किया जाए, ताकि एक भी योग्य मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके पैरेंट से ही मैप किया जाए और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो। श्री रवि कुमार सोमवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे। उन्होंने गहन पुनरीक्षण के दौरान किए गए सभी कार्यों के समुचित डॉक्यूमेंटेशन पर बल दिया। साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण, सही मैपिंग की जांच, नजरी नक्शा निर्माण और नए घरों को नोशनल नंबर देने संबंधी जानकारियाँ पीपीटी के माध्यम से साझा की गईं। बैठक में वरिष्ठ निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्य सेवानिवृत्त

admin

डीडीसी, एसएसपी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दी राष्ट्रपिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

admin

69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में झारखंड चैंपियन

admin

Leave a Comment