झारखण्ड राँची

सरला बिरला विश्वविद्यालय में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

राँची : सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी द्वारा क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर बी. दांडीन, प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा, प्रशासक आशुतोष द्विवेदी, उपप्राचार्या मीनल श्वेता सहित शिक्षकगण व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्राचार्या ने यीशु मसीह के जीवन से मिलने वाली प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. जगनाथन ने प्रेम, करुणा, क्षमा और मानवता के संदेश को अपनाने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

जदयू का कार्यकर्ता मन्थन शिविर कल

admin

हटिया गुड्स शेड ट्रक ऑनर एसोसिएशन का चुनाव सुसंपन्न, सर्वसम्मति से ललित नारायण ओझा अध्यक्ष नियुक्त

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस मे लोहड़ी पर्व धूम-धाम से मनाया गया

admin

Leave a Comment