झारखण्ड राँची

युवा कांग्रेस चुनाव में रांची के विजयी पदाधिकारियों ने निकाला विजय जुलूस

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : रांची में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के हालिया संपन्न चुनाव में विजयी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश कांग्रेस भवन से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता शामिल हुए। रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, वरिष्ठ नेता शाहबाज अहमद, मेहुल प्रसाद व प्रिंस बट ने विजयी पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर के कई पदाधिकारी इसमें शामिल रहे। कुमार राजा ने कहा कि यह जीत युवा लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। मीडिया प्रभारी मेहुल प्रसाद ने इसे संगठन की एकता और अनुशासन का संदेश बताया। जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

सीसीएल के 5 सेवानिवृत कर्मियों की विदाई

admin

एनआईपीएम का स्थापना दिवस 15 को, 1 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जा रहा विशेष सदस्यता अभियान

admin

जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 26 व 27 अगस्त को मनन विद्या मनरखन महतो विद्यालय, डूमरदगा में

admin

Leave a Comment