झारखण्ड राँची

डीएवी गांधीनगर के छात्रों ने बालविवाह मुक्त भारत के लिए निकाली शोभायात्रा


राँची (खबर आजतक) : डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के छात्रों द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जनजागरूकता हेतु एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कक्षा पाँचवीं से नवमी तक के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी शामिल हुए। शोभायात्रा गांधीनगर कॉलोनी, कांके रोड, सीएमपीडीआई सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। छात्र-छात्राएं पंक्तिबद्ध होकर हाथों में सूक्तियां लिखी तख्तियां लिए नारे लगाते और गीत गाते हुए समाज को जागरूक करते नजर आए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण की आयु में बालविवाह कराना सामाजिक अपराध है, जो प्रतिभा को कुंठित करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

सीसीएल प्रबंधन के द्वारा नदी को प्रदुषित करना और संकीर्ण करना काफी गंभीर विषय है : माधव लाल सिंह

admin

संजय मेहता के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला आजसू का शिष्टमंडल, राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

admin

राँची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ में किया गया “मुस्लिम महिलाओं के अधिकार: मुस्लिम पर्सनल लॉ की समीक्षा” का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment