झारखण्ड राँची

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक आयोजित

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा में मुख्य सचेतक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी तथा पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related posts

दर्दनाक मौत : झुंड से बिछड़े हाथी ने वृद्ध को कुचलकर मार डाला, दो अन्य घायल

admin

याज्ञवल्क्य शुक्ल के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला अभाविप का शिष्टमंडल

admin

डीएवी सेक्टर-6 में अभिभावको के साथ इंटरेक्शन-कम-गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन

admin

Leave a Comment