खेल झारखण्ड राँची

डीएवी गांधीनगर के दो छात्रों का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन


रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड राज्य खो-खो संघ द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल गांधीनगर के दो प्रतिभाशाली छात्रों मो. अरहान और आदित्य लकड़ा का चयन झारखंड राज्य टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने इसे विद्यालय के लिए गर्व और आनंद का विषय बताते हुए कहा कि डीएवी गांधीनगर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य शिक्षेतर गतिविधियों में भी छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने छात्रों, उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार और स्वाति शिप्रा के योगदान की सराहना की।

Related posts

इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड 2023 शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश के लिए करेगा प्रवेश परीक्षा आयोजित

admin

28 अगस्त की सुबह गोमिया के करमटिया में हुए युवक की हत्या का खुलासा…

admin

झारखंड में कई IAS अधिकारियों का तबादला, जाधव विजया नारायण राव बनी बोकारो डीसी

admin

Leave a Comment