झारखण्ड राँची

अरावली बचाओ, अडानी भगाओ के नारों के साथ रांची में संगठनों का प्रदर्शन


रांची (ख़बर आजतक) : रविवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर भाकपा (माले), झारखंड जनाधिकार महासभा, आइसा, ऐपवा, आदिवासी संघर्ष मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों ने अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली की नई परिभाषा तय किए जाने का विरोध किया, जिसमें केवल 100 मीटर ऊंचाई को मानक माना गया है।

वक्ताओं ने कहा कि ऊंचाई के आधार पर परिभाषा तय करने से 100 मीटर से कम ऊंची पहाड़ियों में खनन और निर्माण का रास्ता खुल जाएगा, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और न्यायपालिका का दुरुपयोग कर पूंजीपतियों के हित में जल-जंगल-जमीन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। झारखंड के बड़कागांव से सारंडा तक हो रही जंगल कटाई का भी विरोध किया गया। वक्ताओं ने आंदोलन तेज करने और बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
मौके पर मनोज भक्त, सिवेंदु सेन, नंदिता भट्टाचार्य, आरएन सिंह, अलमा खलखो, एती तिर्की सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मनन विद्या के बच्चों ने केदल गाँव जाकर साफ सफाई में दिया योगदान

admin

झारखंड में पहली बार प्रो वॉलीबॉल लीग को मिला नया आयाम

admin

देश के प्रति टाना भगतों का समर्पण बेहद प्रासंगिक, आदर्श और महत्वपूर्ण: बंधु तिर्की

admin

Leave a Comment