झारखण्ड राँची राजनीति

कांग्रेस के लोकतंत्र-विरोधी इतिहास को भाजपा ने तथ्यों के साथ उजागर किया

नितीश मिश्रा


रांची (खबर आजतक) : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भाजपा ने उसके लोकतंत्र-विरोधी इतिहास को सामने रखा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि कांग्रेस आज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि परिवार-केंद्रित संगठन बन चुकी है। उन्होंने 1975 की आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान प्रेस की आज़ादी खत्म की गई और विपक्षी नेताओं को जेल भेजा गया।

कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए मौलिक अधिकार तक निलंबित किए। अजय साह ने नेशनल हेराल्ड मामले और अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग को भी लोकतंत्र पर हमला बताया। मनरेगा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने DBT और तकनीक से पारदर्शिता लाई, जबकि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार हावी था। उन्होंने कहा कि सुशासन और लोककल्याण से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

Related posts

श्रेय प्रीतम के शानदार प्रदर्शन से बोकारो अंडर-15 महिला टीम ने पाकुड़ को 8 विकेट से हराया

admin

झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए केज़ी से 12 वीं तक की कक्षाएं 15 जून तक बंद

admin

सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों ने काला बिल्ला लगा कर जताया विरोध

admin

Leave a Comment