झारखण्ड राँची

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर रांची में भव्य आयोजन, मनरेगा बदलाव का विरोध

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि झारखंड के इतिहास में आज का दिन कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस का झंडा फहराया और वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस संदेश पत्रिका का विमोचन किया गया तथा पेसा कानून लागू होने पर पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ उत्सव मनाया गया। के. राजू ने मनरेगा कानून में बदलाव का विरोध करते हुए 5 जनवरी से राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की। वहीं केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

Related posts

पलामू की ममता भुइयाँ ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

admin

आजसू पार्टी पेटरवार प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तार

admin

पेटरवार में शान के साथ निकला तिरंगा यात्रा, नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा को सार्थक करने सैकड़ो युवा निकले

admin

Leave a Comment