खेल झारखण्ड राँची

रांची में महिला HIL का पहला मुकाबला, SG पाइपर्स ने मारी बाज़ी


रांची (खबर आजतक) : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले गए महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 सीज़न के पहले मुकाबले में SG पाइपर्स ने रांची रॉयल्स को 2-0 से मात दी। SG पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर ने 27वें मिनट में टूर्नामेंट का पहला गोल दागा, जबकि 46वें मिनट में टेरेसा वियाना ने बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच के शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और डिफेंस मजबूत रहा। रांची रॉयल्स को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे मौके भुना नहीं सकीं। फाइनल क्वार्टर में पाइपर्स ने संयमित खेल दिखाते हुए बढ़त कायम रखी और सत्र की शानदार शुरुआत की।

आज जब हम मैदान की ओर देखते हैं, तो हमें केवल खिलाड़ी नहीं दिखतीं, बल्कि वे बेटियाँ दिखाई देती हैं जिन्होंने सामाजिक सीमाओं को चुनौती दी है। कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को जीवित रखते हुए उन्होंने हॉकी को अपना जुनून और पहचान बनाया है।
आज देश में महिला हॉकी केवल एक खेल नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला हॉकी टीम की उपलब्धियों ने देश की लाखों बेटियों को यह विश्वास दिया है कि वे आगे बढ़ सकती हैं, नेतृत्व कर सकती हैं और वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ा सकती हैं।
राज्य सरकार का दृष्टिकोण भी इसी सोच से प्रेरित है कि खेल का मैदान हमारी बेटियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों वाला स्थान बने। हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहाँ हर लड़की बिना किसी डर और भेदभाव के खेल सके, आगे बढ़ सके और अपने भविष्य का निर्माण कर सके।

कल्पना सोरेन, विधायक

Related posts

हड़ताली कर्मियों की जायज़ माँगो को पुरा करे राज्य सरकार : कुमार अमित

admin

कोनार जलाशय में मछली पकड़ते समय चतरो चट्टी के मत्स्यजीवी बाबूलाल भुइयां की मौत से शोक

admin

अपने नेता के बचाव में आगे आए कोंग्रेसी, चुनाव आयोग से मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment