झारखण्ड राँची राजनीति

समाज की चेतना और संघर्ष का दर्पण है साहित्य: सुदेश महतो

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : पार्श्व अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट, वाईबीएन विश्वविद्यालय एवं जन कल्याण आवाम वन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “राँची साहित्य महोत्सव” का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि साहित्य समाज की चेतना, संघर्ष और संवेदनाओं का सशक्त प्रतिबिंब होता है। साहित्य और संस्कृति को मजबूत बनाना ही सशक्त झारखंड की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने, संवेदनशीलता विकसित करने और जनसंघर्ष की आवाज़ को स्वर देने का कार्य करता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता मनीष सिन्हा ने झारखंड में साहित्य अकादमी गठन की मांग रखी। इस पर सुदेश महतो ने सकारात्मक पहल की आवश्यकता बताई। कुलपति प्रो. रामजी यादव ने शिक्षा व साहित्य के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

अभाविप के इंटर में नामांकन का आंदोलन सफल, राँची विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

admin

28 मई को BSL के यातायात विभाग का चक्का जाम रहेगा: राजेंद्र सिंह

admin

गोमिया : निर्णयों को लागू करने में यदि विलम्ब हुई तो आंदोलन पर उतरने में देर नहीं करेंगे:इफ्तेखार महमूद

admin

Leave a Comment