Uncategorized

मर्यादा से गिरी टिप्पणी बाबूलाल मरांडी की मानसिकता उजागर : कांग्रेस


रांची (ख़बर आजतक) : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी द्वारा की गई टिप्पणी को निम्न स्तरीय और अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग भाजपा की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है। सोनाल शांति ने आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की राजनीति में बार-बार अवसरवादिता का परिचय दिया है।


उन्होंने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में युवाओं, महिलाओं और छात्रों में निराशा थी, जबकि महागठबंधन सरकार ने सशक्त नेतृत्व में रोजगार, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी नियुक्तियों को बढ़ावा दिया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अब तक लगभग 70 हजार नियुक्तियां हो चुकी हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी, जिससे विपक्ष घबराया हुआ है।

Related posts

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘पनाश-2026’, विदाई बनी यादों का उत्सव

admin

अजय नाथ झा ने बोकारो के नए उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

admin

बोकारो में पहली बार अंडर-23 झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

admin

Leave a Comment