झारखण्ड राँची

जनता दरबार से रांची जिले में आमजनों को त्वरित राहत, सैकड़ों आवेदनों का निष्पादन


रांची (ख़बर आजतक) : उपायुक्त-सह-जिला दंडधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार रांची जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जनवरी को विभिन्न अंचलों में आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
चान्हो अंचल में 89, बेड़ो में 136, राहे में 95, सिल्ली में 51, अरगोड़ा में 72, बुढ़मू में 66, खलारी में 24 तथा बुंडू में 43 आवेदनों का निस्तारण किया गया। जनता दरबार में दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, जाति, आय, आवासीय, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों का समाधान किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है।

Related posts

20 दिसंबर को सोनाहातु में विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का लोकार्पण

admin

झारखंड में छात्रवृत्ति संकट पर आजसू छात्र संघ का उग्र जनाक्रोश मार्च

admin

टुंडी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, जिप सदस्य मो. इसराफिल ने थामा पार्टी का दामन

admin

Leave a Comment