झारखण्ड राँची राजनीति

नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर रांची नगर निगम कार्यालय के बाहर भाजपा का महाधरना


रांची : नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची नगर निगम कार्यालय के बाहर महाधरना दिया। धरना रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर नगर निकाय चुनाव जानबूझकर टालने का आरोप लगाया। उन्होंने ईवीएम के माध्यम से शीघ्र चुनाव कराने तथा दलीय आधार पर चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की।
महाधरना में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रकाश प्रसाद, विधायक नवीन जायसवाल, निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
भाजपा ने कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए है। धरना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Related posts

तेनुघाट: आरोही रानी केस में एसडीओ मुकेश मछुआ ने धरनास्थल पर जाकर दिया कार्रवाई का आश्वासन

admin

कोयला उद्योग के चार बड़े यूनियन सीटू, इंटक, एटक और बीयुएम एस की बैठक आयोजित

admin

बोकारो : अध्यात्म के जरिए हम अपने जीवन में सरलता एवं सुगमता ला सकते : स्वामी शरणानंद जी

admin

Leave a Comment