झारखण्ड राजनीति

नाइजर से अपहृत गिरिडीह के पाँचों मजदूर सुरक्षित घर लौटे


गिरिडीह (ख़बर आजतक) : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकियों द्वारा अपहृत झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पाँचों भारतीय मजदूर सुरक्षित भारत वापस लौट आए हैं। वर्तमान में सभी मजदूर मुंबई में हैं, जहाँ उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं। यह जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने प्रेस वार्ता में दी।


अपहृत मजदूर संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो एवं उत्तम महतो 25 अप्रैल 2025 को नाइजर के तिल्लाबेरी क्षेत्र से अगवा किए गए थे। संजय मेहता के सतत प्रयासों से विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित हुआ, जिसके परिणामस्वरूप सभी की सुरक्षित रिहाई संभव हो सकी। मजदूरों की सकुशल वापसी से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

Related posts

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई

admin

धमकी देकर वसूली करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

admin

धनबाद रेल मंडल में स्थाई वार्ता में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा

admin

Leave a Comment