झारखण्ड राँची

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया


रांची (ख़बर आजतक) : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस विशेष प्रातःकालीन सभा के माध्यम से श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, आत्मविश्वास, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। शिकागो विश्व धर्म संसद में दिए गए उनके ऐतिहासिक भाषण का विशेष उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय बी. के. बिड़ला जी की जयंती को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। विद्यार्थियों ने उनके जीवन, सादगी और समाज सेवा पर प्रकाश डाला। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने युवाओं से नैतिक मूल्यों, अनुशासन और चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Related posts

तीन ताल की लयकारी और भजनों के भक्ति-भाव से बाल कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

admin

बीएसएल में “रुबरु” कार्यक्रम का आयोजन

admin

पहलगाम हमले के विरोध में केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, भारत सरकार के कदमों का किया स्वागत

admin

Leave a Comment