झारखण्ड राँची

बालू घाटों की नीलामी और आवंटन का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची : झारखंड में बालू घाटों की नीलामी और आवंटन को लेकर लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन समाप्त हो गई है। मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने पेसा कानून लागू नहीं किए जाने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए बालू घाटों के अलॉटमेंट पर लगी रोक हटा दी।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और पंचायती राज विभाग की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम यानी पेसा की नियमावली लागू कर दी गई है। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए उच्च न्यायालय ने अवमानना याचिका का निष्पादन कर दिया और पूर्व में लगाई गई रोक समाप्त कर दी। अदालत के इस आदेश के बाद राज्य में बालू घाटों की नीलामी के बाद उनके आवंटन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह याचिका आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दायर की गई थी।

Related posts

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार

admin

आदिवासियों के सामाजिक धार्मिक एवं रैयती जमीन की लूट के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग को लेकर उपायुक्त कार्यालय घेरेगा आदिवासी संगठन

admin

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बच्चों को मिला स्कूल बैग और खेल सामग्री

admin

Leave a Comment