Uncategorized

डीएवी बरियातु की श्रुति सिंह का विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन


रांची: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातु, रांची की कक्षा नौवीं की छात्रा श्रुति सिंह का चयन विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा ‘विद्यार्थी विज्ञान मंथन’ के राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विज्ञान भारती की ओर से श्रुति सिंह को पुरस्कार स्वरूप तीन हजार रुपये, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने श्रुति सिंह को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने श्रुति के अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय शिविर में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय व राज्य का नाम रोशन करने की कामना की। विद्यालय परिवार ने श्रुति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

“करियर काउंसलिंग”: करियर की राह दिखाता पिट्स मॉडर्न विद्यालय

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में आयोजित प्लेसमेंट ड्राईव में 5 छात्र-छात्राओं का चयन

admin

समस्त राज्य वासियों को माता दुर्गा एवं श्री राम की शक्ति के विजयोत्सव के पावन पर्व दशहरा की ढेर सारी शुभकामनाएं

admin

Leave a Comment