झारखण्ड राँची

सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को झारखंड बंद, अल्बर्ट एक्का चौक पर मशाल जुलूस

डिजिटल डेस्क


रांची (ख़बर आजतक) : आदिवासी नेता और पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद के समर्थन में शुक्रवार शाम राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी संगठनों की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, विशेषकर महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में जलती मशाल लेकर सोमा मुंडा को न्याय दिलाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
गौरतलब है कि 7 जनवरी को खूंटी जिले के जमुआहा गांव के पास अपराधियों ने सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे एक प्रभावशाली आदिवासी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। संगठनों ने इस हत्या को आदिवासी समाज पर सुनियोजित हमला करार दिया है। पुलिस द्वारा सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद शूटर और मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी नहीं होने से असंतोष बना हुआ है। इसे लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से बंद का निर्णय लिया गया है। बंद को देखते हुए रांची व खूंटी समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related posts

ईसीआरकेयू धनबाद शाखा टू में विशेष बैठक आयोजित

admin

BSL के एचएसएम विभाग के लिए ईएसजी सिद्धांतों पर कार्यशाला आयोजित

admin

केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने लव जिहाद कर हत्या धर्मांतरण व आदिवासियों के साथ हो रही दरिंदगी पर कड़ी निंदा व्यक्त की, बोले फूलचंद राज्य में अपराधी हो गए बेलगाम

admin

Leave a Comment