झारखण्ड राँची

रांची में ‘वर्ड्स एंड वॉर्म ब्रूज़ विद शोभा थरूर’ कार्यक्रम, युवाओं को साहित्य से जुड़ने का संदेश

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में इम्पावर झारखंड के अध्यक्ष व समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में “वर्ड्स एंड वॉर्म ब्रूज़ विद शोभा थरूर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लेखिका व कवयित्री शोभा थरूर रहीं। बड़ी संख्या में युवा, साहित्यप्रेमी, बुद्धिजीवी और शहर के गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि साहित्य और कला के विकास से झारखंड के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। शोभा थरूर ने अपने साहित्यिक सफर को साझा करते हुए कहा कि भाषा को महसूस करना ही लेखन की असली शक्ति है। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से साहित्य व रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की अपील की।
कार्यक्रम में भविष्य में साहित्य व कविता महोत्सव आयोजित करने की घोषणा भी की गई। सभी अतिथियों को पौधा व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

Jharkhand Election 2024: एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण ने जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

admin

सीबीएसई रीडिंग चैलेंज में नविका श्रीवास्तव को मिली सराहना, स्कूल गौरवान्वित

admin

ग्राम सभा के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया ने किया 49 ग्राम सभाओं का आयोजन

admin

Leave a Comment