झारखण्ड राँची

मुरुपिरी पंचायत के चाया गांव में मृतकों के परिजनों से मिले विधायक सुरेश बैठा


रांची: विधायक सुरेश बैठा ने मुरुपिरी पंचायत अंतर्गत चाया गांव पहुंचकर हाल ही में हुई दुखद घटना में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने मौके से ही रांची के उपायुक्त से फोन पर बात कर मृतक परिवारों को सभी प्रकार की सरकारी सहायता तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और किसी भी स्तर पर मदद में कोताही नहीं बरती जाएगी। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि मुआवजा, राहत और अन्य लाभ शीघ्र प्रदान किए जाएं।
मौके पर खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, बुधमु थाना प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, पंचायत अध्यक्ष मनोज यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने भी पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।

Related posts

शॉप से शॉप व्यापार और व्यापारियों के लिए आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान डेली मार्केट के दुकानदारों से मिले आदित्य, कहा – “विभिन्न समस्याओं से मार्केट के दुकानदार त्रस्त”

admin

बेलगड़िया आवासीय कॉलोनी में रह रहे विस्थापित परिवारों को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से लगाया गया शिविर

admin

स्वदेशी जागरण मंच ने कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को दिए श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment