झारखण्ड राँची

राज्य स्तरीय वाद-विवाद में आकाश कुमार गिरी ने हासिल किया द्वितीय स्थान


राँची : रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत संत ज़ेवियर्स कॉलेज के छात्र आकाश कुमार गिरी ने झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित युवा ज्ञान समागम के तहत संपन्न राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 17 एवं 18 जनवरी 2026 को आयोजित हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में तार्किक सोच, बौद्धिक विमर्श और समसामयिक विषयों पर जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।
रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए आकाश ने प्रभावी वक्तृत्व, मजबूत तर्क और विषय की गहन समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी निर्णायकों ने सराहना की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एस.जे. ने आकाश को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

Related posts

विनय चौबे से मिला झारखंड चैंबर और आर्टिटेक्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

admin

INDIA ब्लॉक की रांची रैली में हंगामा, कार्यकर्ताओं में झड़प, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां

admin

निशा उराँव बनी रेंज-2 राँची की अपर आयकर आयुक्त

admin

Leave a Comment