झारखण्ड राँची

सिरिंगसिया घाटी शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल से मिले समिति सदस्य, प्रशासन पर साजिश का आरोप

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : शहीद स्मारक समिति सिरिंगसिया घाटी के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर 2 फरवरी को आयोजित होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम को रोकने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया। समिति अध्यक्ष महेन्द्र लागूरी ने बताया कि बीते 45 वर्षों से वीर पोटो हो सहित कोल विद्रोह के महानायकों की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित होता रहा है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी तैयारियां पूरी हैं और पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को मुख्य अतिथि चुना गया है, लेकिन मंत्री दीपक बिरुआ के दबाव में प्रशासन कार्यक्रम रद्द कराने का प्रयास कर रहा है। समिति ने इसे ग्रामीणों और शहीदों का अपमान बताते हुए राज्यपाल से संरक्षण की मांग की, जिस पर राज्यपाल ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Related posts

झामुमो बैठक की शुरुआत 2 मिनट का मौन रखकर करे: प्रतुल शाहदेव

admin

27 जुलाई को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी होंगे शामिल

admin

भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने हेतू जगह दी जाए : उत्तम यादव

admin

Leave a Comment